अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी पॉलिसी कमीशन के सदस्य मोहम्मद हसन आसफ़री नें कहा है कि ईरान के विरुद्ध पश्चिम की पाबंदियां दुनिया में मानवीय अधिकारों के क़ानूनों के विरुद्ध हैं।मोहम्मद हसन आसफ़री नें अपने एक इन्टरव्यू में कहा कि ईरान पर दवाओं और बहुत सी ज़रूरी चीज़ों के आयात पर पाबंदी से स्पष्ट होता है कि पश्चिम की ईरान की सरकार से नहीं बल्कि ईरान की जनता से लड़ाई है। उन्होंने अमरीकी सरकार की तरफ़ से ईरान पर दवाओं और मेडिकल से सम्बंधित सामानों पर पाबंदी को समाप्त करने के बयानों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि केवल बयानों में नहीं बल्कि इन चीज़ों पर से पाबंदी वास्तविक रूप से हटाई जानी चाहिये।
31 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 447573
इस्लामी रिपब्लिक ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी पॉलिसी कमीशन के सदस्य मोहम्मद हसन आसफ़री नें कहा है कि ईरान के विरुद्ध पश्चिम की पाबंदियां दुनिया में मानवीय अधिकारों के क़ानूनों के विरुद्ध हैं।